गुरुवार, 14 फ़रवरी 2013

दृढ़ दयानन्द

दृढ़ दयानन्द




ब्रह्मचारी प्रशान्त द्वारा लिखित कविता 

दृढ़ दयानन्द











दयानन्द वीर था ऐसा,
मिलेगा जग में न तेरे जैसा।
शिवरात्रि वाली रात को जग याद करेगा।
जग याद करेगा।।

गुरुवर ने तुझे मारा, कोई न था तेरा सहारा।
बहन की मृत्यु पर, न तू था रोया,
चाचा की बारी पर भी न विस्मित सा होया।
वो बैलों वाली गाथा पूरा विश्व पढ़ेगा।
पूरा विश्व पढेगा।।

पाखण्डियों से लड़ा तू, धर्म-धुरन्धरों से भिड़ा तू।
क्या तेरी शक्ति थी, वो तो ईश्वर की भक्ति थी।
कफन से उठाया कपड़ा, वो मातृशक्ति ही थी।
उन वेदों वाले मन्त्रों को बच्चा-बच्चा पढ़ेगा।
बच्चा-बच्चा पढे़गा।।

पत्थरों से तुझे मारा, कटु-वचनों से न हारा।
राजा को तूने खरी सुनाई, तब नन्हींजान ने कसम खाई।
जहर भी तुझे खिलाया, कांच पीस दूध में पिलाया।
जगन्नाथ की वो गद्दारी, जग हमेशा दुत्कारेगा।

जग हमेशा दुत्कारेगा।।

रविवार, 20 जनवरी 2013

गुरुकुल में जनरल वी.के.सिंह जी का आगमन

गुरुकुल का परिचय देते प्राचार्य देवव्रत जी 
प्रधान जी स्वागत करते हुए 

अध्यापक स्वागत करते हुए 

स्वागत गीत गाते विद्यार्थी 

प्रदर्शन 

सम्मान 

घुड़सवारी का आनन्द लेते 

एन.सी.सी. के छात्र अगवानी करते हुए 

छात्रों को उद्बोधन देते हुए पूर्व सेनाध्यक्ष जी 

मंगलवार, 29 नवंबर 2011

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छह छात्र एन.डी.ए. परीक्षा में उत्तीर्ण


गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छह छात्र एन.डी.ए. परीक्षा में उत्तीर्ण

बाएं से दायें दीपक, अवधेश, दीपक, सचिन, रजनीश.


कुरुक्षेत्र 28 नवम्बर, 2011
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छह छात्रों ने एन.डी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी योग्यता का लोहा मनवाया है। यह जानकारी गुरुकुल के प्राचार्य डॉ. देवव्रत आचार्य ने दी। उन्होंने बताया कि अगस्त 2011 में एन.डी.ए. की  राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें पूरे भारत के लगभग चार लाख परीक्षार्थी परीक्षा मे बैठे। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के नॉन मेडिकल द्वादश कक्षा के दीपक, अवधेश, नवदीप, दीपक कुमार, सचिन व रजनीश ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए एन.डी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण कर गुरुकुल को गौरवान्वित किया है। प्राचार्य ने बताया कि गुरुकुल के छात्रों को दो वर्ष तक लगातार दक्ष आचार्यों द्वारा एन.डी.ए. की कोचिंग प्रदान की गई। जिसका यह सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
गुरुकुल प्रबन्ध समिति के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी, प्राचार्य डॉ. देवव्रत आचार्य व उप प्राचार्य शमशेर सिंह ने इस उपलब्धि के लिए कोचिंग प्रदान करने वाले सभी आचार्यो व परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को बधाई  देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएॅं दी तथा उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया।